पर्यायवाची:- काश, खंग, खांसी तथा अंग्रेजी में से कफ कहते हैं। परिचय:- श्वसन तंत्र के रोगों में यह सर्वाधिक पाया जाने वाला लक्षण है खांसी- श्वसन संस्थान में इरिटेशन होने पर अथवा उसमें कोई रोग होने से होती है। स्मरण रहे कि यह स्वयं में कोई रोग नहीं है बल्कि होने वाले रोग का लक्षण है फुफ्फुस (लंग्स) के रोगों का यह सब प्रमुख लक्षण है। इसके प्रमुख कारण- १:- गले मैं वायरल इंफेक्शन २:- ऋतु में परिवर्तन / सर्दी ३:- क्षय रोग (टी.बी.) ४:- दमा (अस्थमा) ५:- निमोनिया ६:- श्वसन संस्थान में किसी बाहरी वस्तु की उपस्थिति (जैसे धूल मिट्टी मसाला या किसी प्रकार का बैक्टीरिया, वायरस का प्रवेश कर जाना) आदि। प्रकार व लक्षण- सामान्यतः यह दो प्रकार में पाई जाती हैं १:- सूखी खांसी २:- बलगम वाली खांसी *सूखी खांसी:- इसमें कफ व बलगम नहीं निकलता है, तथा बार-बार थोड़े समय के लिए खांसी आती रहती है। छाती में जलन तथा सिर में रोगी के दर्द रहता है। *बलगम वाली खांसी:- इसमें रोगी को खांसी आने के साथ में बलगम भी निकलता रहता है, रोगी के छाती में दर्द नहीं होता है, किंतु सर भारी रहता है बलगम नि...